विसुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
विशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत पिपरीकला पंचायत के पातो गांव के गौराही और तिसियाही टोला के लोग कई वर्षो से नाले व चुवाडी का पानी पीने को मजबूर थे। पिछले 21 अप्रैल को चुवाड़ी का गंदा पानी पिने को मजबूर विलुप्त प्राय आदिम जनजाति परिवार के लोगों का खबर प्रमुखता से इलोक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया में खबर चली थी। जिसपर तत्काल सांसद बीडी राम ने संज्ञान में लेते हुए पातो गांव के गौराही टोले पर विसुनपुरा के भाजपा कार्यकर्ताओं का एक टीम भेज कर उक्त गाँव का रिपोर्ट मांगी थी। दौरा करने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि पुलस्त्य शुक्ला के नेतृत्व में आये रामसुंदर पाल, रमेश यादव, गणपत शाह, विधायक प्रतिनिधि अशोक पासवान आदि लोग शामिल थे। भाजपा कार्यकर्ताओ ने पातो गांव पहुंच वहां के ग्रामीणों का हाल जाना वहीं नाला और चुवाडीं का पानी पीने को मजबूर ग्रामीणों को देख तत्काल सांसद महोदय से चापानल लगवाने की मांग की थी। जिसपर सांसद ने तत्काल गौराही टोले पर एक चापानल लगाने का स्वीकृति प्रदान किया था।

विसुनपुरा प्रखंड के चारो तरफ पहाड़ी से घिरा पातो गौराही टोला पर लगभग 20 घर है। जो आदिम जनजाति कोरवा, भुइँया व खरवार जाती के लोग रहते हैं। जो यहाँ के लोग कटघरवा नाला या चुवाड़ी खोदकर पानी पीते थे। प्रशासन व अस्थानिय जनप्रतिनिधि द्वारा एक भी चापानल या जलमीनार की व्यवस्था नही की गया था। जिससे कि यहाँ के लोग चुवाड़ी के गंदा पानी पिने को विवश थे। लेकिन अब चापानल लग जाने पर यहाँ रह रहे लोगो को चुवाड़ी का गंदा पानी पिने के लिए मजबूर नही होना पड़ेगा।
वहीं बुधवार को बोरिंग होते देख ग्रामीणों में काफी खुशी का माहौल था।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि पुलस्त्य शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अवधबिहारी गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अशोक पासवान, उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, विकास चंद्रवंशी, दसरथ सिंह, बचनदेव कोरवा, अजित चन्द्रवंशी, नन्दू यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
Advertisement






Users Today : 13
Total Users : 350633
Views Today : 29
Total views : 504395