भवनाथपुर: छठ महापर्व को लेकर व्यवसायी संघ ने वितरित किया आम की लकड़ी

भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार

भवनाथपुर व्यवसायिक संघ की ओर से छठ महापर्व को लेकर शुक्रवार को वन विभाग चेक नाका के पास आम की लकड़ी का वितरण किया गया। व्यवसाई संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार गुप्ता, सचिव नवल गुप्ता, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश आर्य ने संयुक्त रूप से व्रतधारियों के बीच आम की लकड़ी का वितरण किया। मौके पर व्यवसायिक संघ के सचिव नवल कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यवसायिक संघ ओर से पहल किए गए है। कहा कि छठ महान पर्व है। इस व्रत में आम की लकड़ी की विशेष आवश्यकता पड़ती है। व्रतियों के लिए आम की लकड़ी उपलब्ध कराना बड़ा पुण्य का काम है। संघ के अध्यक्ष नितीश गुप्ता ने कहा कि व्रतियों को प्रसाद बनाने व हवन के लिये जितनी आम की लकड़ी की जरूरत होगी उसे संघ द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। मौके पर संघ अजय साह, दुर्गेश कुमार, दिवाकर गुप्ता, महेंद्र प्रसाद, अनमोल कुमार, श्रीकांत साव, सोनू कुमार,सूरज सोनी,चंद्रमणि कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!