खरौंधी(गढ़वा):- खरौंधी प्रखंड के प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। आभा रानी ने प्रमुख और देवदत्त प्रसाद आर्य ने उपप्रमुख पद पर कब्जा कर लिया है।
प्रमुख पद के लिए हुए अप्रत्यक्ष निर्वाचन में चंदनी पंचायत से निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य पूर्व जिप सदस्य आभा रानी ने खरौंधी उत्तरी से निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य रेनू देवी से 3 वोटों से हराया। वही उपप्रमुख के लिए सिसरी पंचायत समिति सदस्य देवदत्त प्रसाद आर्य ने विकास कुमार सिंह से एक वोट से जीत दर्ज किया।
चुनाव से पूर्व जिला परिवहन पदाधिकारी मनीष कुमार द्वारा सभी पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद प्रमुख पद के लिये चंदनी पंचायत समिति सदस्य आभा रानी तथा खरौंधी पंचायत समिति सदस्य रेणु देवी ने नामांकन किया। आभा रानी को 5 वोट वही रेणु देवी को 2 वोट मिला। तीन वोट अमान्य घोषित किया गया।
इसके बाद उपप्रमुख पद के लिए सिसरी पंचायत समिति सदस्य देवदत्त प्रसाद आर्य, करिवाडीह पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार सिंह, कूपा पंचायत समिति सदस्य पूर्णिमा देवी ने नामांकन किया। जिसमे देवदत्त प्रसाद आर्य को पांच, विकास कुमार सिंह को चार तथा पूर्णिमा देवी को एक वोट मिला। नव निर्वाचित प्रमुख आभा रानी की जीत में समर्थकों ने जुलूस निकाला। जुलूस प्रखंड कार्यालय से चलकर चंदनी देवी मंदिर तक गया।
इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने विधि व्यवस्था संधारण के लिए प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी डिंपल कुमार तथा प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष के द्वार पर प्रखंड उद्यमी समन्वयक अशर्फी कुमार को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया था।
इस दौरान राजी पंचायत समिति सदस्य शिलवंती देवी, सुंडी पंचायत समिति सदस्य कुलवंती देवी, खरौंधी दक्षिणी पंचायत समिति सदस्य पनपति देवी, मझिगावां पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम, कूपा पंचायत समिति सदस्य पूर्णिमा देवी, सिसरी पंचायत समिति सदस्य देवदत्त प्रसाद आर्य आदि उपस्थित थे।







Users Today : 16
Total Users : 349302
Views Today : 34
Total views : 502557