विसुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
विसुनपुरा जय भवानी संघ दुर्गा पूजा कमिटी कमता के द्वारा शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
कलश यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा अष्टभुजी कामेश्वरी माता मंदिर कमता से चलकर पिपरी खुर्द भुइयां टोला होते हुए पपरवा धाम छोटी जलाशय पर पहुची, जहाँ बैदिक मंत्रोचारण के साथ कलश में जल भरवाया गया।

Advertisement
श्रद्धालु कलश में जलभर कर पुनः कमता अष्टभुजी कामेश्वरी माता मंदिर पहुंचे, जहाँ आचार्य श्री राजु पांडेय के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश स्थापना करवायी गयी।
आचार्य राजू पांडे के द्वारा कलश स्थापना कर नवरात्र के पहले दिन वैदिक मंत्रोचारन या देवी सर्वभूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः आदी मंत्री के साथ
नवदुर्गा की पहली स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा शुरू किया गया।

जय भवानी संघ कमता के द्वारा अष्टभुजी कामेश्वरी माता मंदिर की पूजा नवरात्रि के अवसर पर लगातार कई वर्षो से उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
कमिटी के लोग मंदिर को फूल,माला लाइट से आकर्षक ढंग से सजावट कर माता की पूजा करते है।
वहीं अष्टमी को कन्या पूजन एवम नवमी को भव्य भंडारा का आयोजन किया जाता है।
Advertisement
कलश यात्रा में जय भवानी संघ दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सचिव,राजेश कुमार सिंह, राजु सिंह, राघवेंद्र सिंह, सिलवंत सिंह, हेमंत सिंह, अभिषेक सिंह, सूरज सिंह, टिंकू सिंह, मुकेश कुमार सिंह, चमन सिंह सहित कयी श्रद्धालु सामिल थे।
Advertisement







Users Today : 19
Total Users : 351853
Views Today : 20
Total views : 505938