विसुनपुरा: प्रतिमा विसर्जन के साथ दशहरा महापर्व शांतिपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

विसुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह

विसुनपुरा प्रखंड में मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन के साथ ही हर्षोल्लास के साथ दशहरा पर्व शांति पूर्ण सम्पन्न हो गया. श्रद्धालुओं ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर मां को अंतिम विदाई दी. खासकर महिलाओं ने मां को बेटी की तरह खोइछा भरकर विदाई दी. प्रखंड के विभिन्न नदी व तालाबों में प्रतिमा का विसर्जन किया गया. महिला श्रद्धालु ढोल नगाड़े पर जमकर थिरकते नजर आए।

Advertisement

इस बार माता की विसर्जन में महिलाओं की भारी भागिदारी देखी गयी. हर मुहल्ला से महिलाओं का जत्था निकला हुआ था।

Advertisement

न्यू यांग मैन ग्रुप पुरानी बाजार द्वारा मूर्ति विषर्जन के दौरान सैकड़ो महिला श्रद्धालु सामिल हुए. विसर्जन यात्रा में महिलाएं माथे पर माता की पट्टी बांध कर जयकारा लगाते चल रहे थे. ढोल नगाड़े के साथ निकला जुलूस में महिलाओं के साथ-साथ बच्चियां भी जमकर थिरक रहे थे. पुरुषों से ज्यादा विशुनपुरा मुख्यालय महिलाओं से पटा दिख रहा था। विसर्जन जुलूस में महिलाओं का उत्साह देखते बन रहा था।

Advertisement

जुलूस में कमिटी के लोगो ने माता की प्रतिमा को कंधे पर लिए पुरानी बाजार से चलकर गांधी चौक होते हुए अपर बाजार, लाल चौक, पोखरा रोड से चलते हुए 3 किलोमीटर दूरी तय कर नगदी जलाशय के पास पहुची. जहाँ पूजा अर्चना के बाद मूर्ति विसर्जन किया गया।

Advertisement

पुरानी बाजार पूजा कमिटी के द्वारा अलग अंदाज में प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाली गयी. इस दौरान जुलूस में माता की प्रतिमा पर फूलों की बारिस की जारही थी. वही पूजा कमिटी के अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा कि पूर्वजो की प्रथा को अपनाते हुए माता की मूर्ति कंधे पर लेकर विसर्जन करते आरहे है।

Advertisement

मूर्ति विषर्जन जुलूस में पूरे दिन भक्ति गीतों से मुख्यालय गुंजयमान रहा. प्रखंड के कोचेया, संध्या, पोखरा चौक, अपर बाजार, पिपरी,अमहर, सोनडीहा,जतपुरा,सरांग, पतिहारी,चितरी सहित कई गांवो से निकला प्रतिमा विसर्जन अपने-अपने निर्धारित नदी व तालाबो में शांति पूर्ण विषर्जन किया गया. गर्मी के बावजूद भक्ति गीतों के धुन पर श्रद्धालुओ की पैर नहीं रुक रहे थे. बुजुर्ग महिलाओं के साथ-साथ युवा वर्ग में भी मां के प्रति गजब की भक्ति देखी गई.
मूर्ति विसर्जन जुलूस को लेकर थाना प्रभारी संजय कुशवाहा के द्वारा शांति पूर्ण विसर्जन को लेकर चौक चौराहों सहित जगह जगह पुलिस जवान की तैनाती की गई थी.

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!