भवनाथपुर(गढ़वा)/अजित कुमार साह
प्रखंड मुख्यालय से आगे कर्पूरी गेट के समीप मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ऑटो पलटने से उस पर सवार छः लोग घायल हो गए। घायलों में खरौंधी थाना क्षेत्र के बैतरा गाँव निवासी कैलाश राम 60 वर्ष, कबूतरी देवी 45 वर्ष, डोमन राम 75 वर्ष, प्रेमचंद राम 46 वर्ष, पुनीता देवी 27 वर्ष तथा कैलान के बहेरवाखाडी निवासी चमेली देवी पति अयोध्या भुंइया व गीता देवी 25 वर्ष का नाम शामिल है। उक्त सभी घायलों को स्थानीय युवक गुड्डू यादव, अनिल राउत, गोल्डेन, त्रिपुरारी, सोनू व अजित कुमार ने घटनास्थल से उठाकर ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद पुनीता देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार उक्त सभी लोग टेम्पो पर सवार होकर खरौंधी थाना के बैतरा गाँव से श्रीबंशीधर नगर कोर्ट में जमीन की रजिस्ट्री कराने जा रहे थे, तभी प्रखंड मुख्यालय से आगे कर्पूरी गेट के पास एक अन्य टेम्पो को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर टेम्पो बीच सड़क पर पलट गई। उधर घटना की जानकारी मिलते ही थाना के एएसआई मुनेश्वर राम विरोधी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे तथा घायलो से जानकारी लेने के बाद दुर्घटनाग्रस्त टेम्पो को जब्त कर थाना लाया।
Advertisement






Users Today : 8
Total Users : 351813
Views Today : 8
Total views : 505895