सोशल इनोवेशन ग्रुप द्वारा भवनाथपुर के सिंदूरिया में पौधारोपण व पौधा वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

भवनाथपुर(गढ़वा)। सामाजिक संस्था सोशल इनोवेशन ग्रुप के तत्वावधान में भवनाथपुर के सिंदूरिया में पौधरोपण व पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष सुबोधकांत पाठक के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान संस्था के सदस्यों व गांव के बुजुर्ग महिला द्वारा टाउनशिप बैरैक के सामने स्थित मैदान में 11 फलदार व छायादार पौधा लगाया गया। इसके बाद 25 लोगो को पौधा भी वितरण किया गया। जिसमें नीम, पीपल, जामुन, आंवला, कटहल व अमरूद का पौधा शामिल है।

Advertisement

Advertisement

इस दौरान संस्था के संस्थापक सह अध्यक्ष अनुपम राज सिंह ने लोगो को पर्यावरण संतुलन व संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई कि पौधा लगाने के साथ-साथ इसका संरक्षण करना है। इसके बाद पर्यावरण संतुलन व संरक्षण के बारे में जानकारी देते हुए कहा की इस वर्ष हमारी संस्था इस क्षेत्र से विलुप्त हो रही नदियों से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजितकरेगी। साथ ही नदियों के अस्तित्व बचाने हेतु हर संभव प्रयास करेगी। दिन प्रतिदिन हमारे पृथ्वी का जल स्तर नीचे जाते जा रहा है। इसका मुख्य कारण है हमारे जलाशय और नदियों का सुखना और इसका एकमात्र उपाय है नदियों का जीर्णोद्धार कर उसके किनारे पौधारोपण करना। इसके लिए हमारी संस्था रणनीति तैयार कर पर्यावरण संतुलन व संरक्षण को जनांदोलन बना कर कार्य करेगी। यह तभी सफल होगा जब जन-जन की भागीदारी नदियों और जंगलों को बचाने में होनी चाहिए। इसके लिए वन विभाग को भी सक्रिय होने की जरूरत है। जंगलों के कटाव पर रोक लगनी चाहिए। संस्था के युवा सदस्य अमित कुमार भूषण ने उपस्थित लोगों को संस्था के बारे में जानकारी देते हुए कहा की हमारी संस्था पर्यावरण संतुलन व संरक्षण के क्षेत्र में पिछले आठ सालों से लगातार कार्य कर रही है। चाहे पॉलिथिन के विरुद्ध अभियान हो या पौधारोपण और पौधा वितरण का कार्यक्रम। उन्होंने बताया की संस्था की ओर से इस वर्ष भी झारखंड व बिहार के विभिन्न हिस्सों में संस्था के सदस्यों द्वारा हजारों पौधारोपण व पौधा वितरण कर लोगों को पर्यावरण संतुलन व संरक्षण के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान संस्था के सचिव सत्यम पांडेय, सक्रिय सदस्य पंकज सिंह, धिरेंद्र कुमार, सुर्य प्रकाश सिंह, गंगा राम, रवि सोनी, अश्विनी सिंह, रौशन , छोटू, अनुज कुमार, दारा सिंह के अलावे बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!