विशुनपुरा (गढ़वा)/राजू सिंह
विसुनपुरा प्रखंड के उत्क्रमित विद्यालय पिराटाड़ सारो में प्रतिपूर्ति राशि का किया गया वितरण। शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामनाथ पाल की उपस्थिति में 51 छात्र-छत्राओं के बीच प्रतिपूर्ति राशी का वितरण किया गया।
मौके पर उपस्थित पिपरिकला मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान और उप प्रमुख पति अजय पाल ने कहा कि विद्यालय में बच्चों का औसतन उपस्थिति अनिवार्य है। साथ ही साथ टोले में जाकर उनके अभिभावक से मिलकर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करने और विद्यालय के प्रत्येक कमरे में लगे पंखे को दुरुस्त करने की बात कही। वही बच्चे को विद्यालय में मिल रहे मध्यान भोजन मीनू के हिसाब देने का निर्देश दिया।
मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यपक ऐश्वर्य नरायण पाल, संयोजिका रेखा देवी सहित कई अभिभावक उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 16
Total Users : 350582
Views Today : 32
Total views : 504323