विसुनपुरा: पिपरी कला पंचायत के झामुमो अध्यक्ष का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

विशुनपुरा(गढ़वा)/ राजु सिंह

बिशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरीकला गांव निवासी सह झारखंड मुक्ति मोर्चा पंचायतअध्यक्ष रामाश्रय यादव(53 वर्ष) की मौत शनिवार को लखनऊ स्थित पीजीआई में इलाज के दौरान हो गयी। वे पिछले कई महीनों से बिमार चल रहे थे। अचानक तबियत बिगड़ते देख परिजनों ने पीजीआई लखनऊ अस्पताल में भर्ती कराया।उनका किडनी खराब हो गया था। अस्पताल में डायलसिस होने के बाद भी तबियत में सुधार नही हुआ।
इधर मौत की खबर सुन पिपरीकला गांव में मातम सा छा गया। मृतक के घर पिपरिकला शव पहुचते ही देखने के लिए लोगो की भीड़ जमा हो गयी।परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव मर्माहत था। मृतक रामाश्रय यादव समाजिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले मृदुभाषी व अपनी बेबाक बातों से जाने जाते थे।
उनका अंतिम संस्कार रविवार को बांकी नदी के तट किया गया। जहां छोटे पुत्र नवनीत यादव ने मुखाग्नि दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक सह झामुमो नेता अंनत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा, जिप सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन मेहता, उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, सुधीर सिंह सहित कई लोग मृतक के घर आकर परिजनों को सांत्वना दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि रामाश्रय यादव झामुमो पार्टी के एक सच्चे सिपाही थे। उनकी मौत पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं अंतिम संस्कार में विधायक प्रतिनिधि अशोक पासवान, समाजसेवी ज्ञासुद्दीन अंसारी, हेमेंद्र चंद्रवंशी, धर्मेंद्र सिंह, मानिक सिंह, जय सिंह, सत्येंद्र यादव, शिव कुमार यादव, नंदू यादव, रघुवीर यादव, रामनाथ पाल, अजय बैठा, संतोष अरावली, दिनेश चंद्रवंशी ,महेंद्र यादव, अवधेश चंद्रवंशी, जगजीत प्रजापति, हरनाथ पाल, प्रेमन यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण व झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!